20/06/2026
भरत तिवारी जी ने अपने विचारों और संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी अन्याय और व्यवस्था के विरुद्ध आवाज़ उठाई, उन्हें अक्सर भारी कीमत चुकानी पड़ी। ऐसे लोग अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए संघर्ष करते हैं।
मैं इस फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दिवंगत भरत तिवारी जी के माता-पिता को चरण स्पर्श करता हूँ, जिन्होंने एक साहसी और वीर पुत्र को जन्म दिया। किसी भी माता-पिता के लिए इससे बड़ा गौरव क्या हो सकता है कि उनका पुत्र अपने सिद्धांतों के लिए अडिग रहा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख 😭😭😭को सहन करने की शक्ति दें।
शहीद भरत तिवारी जी अमर रहें। 🙏💐🌹🔥💪
#श्रद्धांजलि ें