Aniket Kashyap

Aniket Kashyap �This is Official Page Of Aniket Kashyap
�Welcome to This Page...�

02/07/2026

15 अगस्त पर 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का अधिकार; 31 जुलाई तक बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र तैयार करने का निर्देश...

बिहार सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 30 हजार भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र सौंपने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों को 31 जुलाई तक प्रमाण-पत्र तैयार कर हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है, ताकि 15 अगस्त को राज्यभर में एक साथ इनका वितरण किया जा सके।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सभी जिलों को लाभुकों की सूची का दोबारा सत्यापन कर अंतिम रूप देने, नए पात्र भूमिहीन परिवारों का अभियान बसेरा पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने और तय समय के भीतर सभी बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र तैयार करने को कहा गया है।

यह पूरी पहल 'अभियान बसेरा-02' के तहत संचालित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार का कोई भी पात्र भूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर योग्य परिवारों के बीच वासभूमि के बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रमाण-पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया अभियान बसेरा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी। इससे लाभुकों के चयन से लेकर प्रमाण-पत्र वितरण तक की प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बनी रहेगी। इसके लिए सभी जिलों को समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने और पात्र परिवारों की सूची को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।

Dilip Jaiswal

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aniket Kashyap posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share