05/05/2026
बुलंदशहर: कैमरे पर ही युवक ने खु*द को मारी गो*ली, पूरी घटना कैमरे में कैद बुलंदशहर में नहीं रुक रहा अपराध का सिलसिला। पहले ट्रिपल मर्ड*र और अब ये। शहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लेन-देन के विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि मिथुन सोलंकी नामक युवक ने कथित तौर पर अपने ही भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की नीयत से खु*द को तमं*चे से गो*ली मार ली — और यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो में मिथुन पहले परिवार के लोगों को धमकाते हुए दिखाई देता है। माहौल तनावपूर्ण है, बहस तेज होती है, और अचानक वह तमंचा निकालकर अप*नी ही टांग में गो*ली दाग देता है। गो*ली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। बताया जा रहा है कि विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर था। आरोप है कि युवक ने खुद को घायल कर भाई पर गंभीर आरोप लगाने की योजना बनाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिल�