13/05/2026
हनुमानगढ़ के जाखड़ावाली गांव में तेल भंडारण में भीषण आग, 15 हजार लीटर तेल और पिकअप जलकर राख
घर में रखे बायोडीजल भंडारण में लगी आग, पिकअप को बाहर निकालते ही गली में धू-धू कर जला वाहन खबर हनुमानगढ़ जिले के जाखड़ावाली गांव में
तेल भंडारण में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार एक घर में अवैध रूप से बायोडीजल का भंडारण किया गया था, जहां ड्रमों में करीब 15 हजार लीटर तेल रखा हुआ था। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग से बचाने के प्रयास में घर के अंदर खड़ी पिकअप को बाहर निकाला गया, लेकिन गली में पहुंचते ही पिकअप अवैध तेल सहित आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकस