R . राष्ट्रीय भारत उत्तराखंड उत्तरप्रदेश

  • Home
  • India
  • Roorkee
  • R . राष्ट्रीय भारत उत्तराखंड उत्तरप्रदेश

R . राष्ट्रीय भारत उत्तराखंड उत्तरप्रदेश Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from R . राष्ट्रीय भारत उत्तराखंड उत्तरप्रदेश, Camera/Photo, Roorkee.

17/09/2026

रुड़की। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचकर वृक्षारोपण किया। ओर अस्पताल परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मरीजों को फल वितरित किए

16/09/2026

रुड़की। माधोपुर में हुए विवाद को लेकर प्रारंभिक जानकारी में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते मामला बढ़ गया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद ही विवाद के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

15/09/2026

रुड़की। आयोग के एक नामित सदस्य एवं भाजपा नेता से जुड़ा बताया जा रहा एक कथित ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर ‘एसी’ की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, ऑडियो की सत्यता, आवाज और उसमें कही गई बातों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

14/09/2026

रुड़की में बेकरी प्रेमियों के लिए एक नई और स्वादिष्ट सौगात शुरू हो गई है। बस स्टैंड के निकट, हिरदा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने Velour Bakers का आज भव्य उद्घाटन किया गया।

13/09/2026

लंढौरा में पीएम सोलर योजना के तहत सोलर प्लांट का उद्घाटन ।
लंढौरा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लंढौरा में सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत लंढोरा के चैयरमैन डॉ नसीम ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने को समय की जरूरत बताया।

13/09/2026

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, समर्थकों ने किया रक्तदान ।
रुड़की। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का जन्मदिन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

09/09/2026

मंगलौर। विधानसभा मंगलौर क्षेत्र के नारसन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने उपस्थित लोगों से संवाद किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

08/09/2026

रुड़की । जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष पद पर चौधरी बिजेन्द्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए बिजेन्द्र सिंह ओर उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील राठी को निर्विरोध चुना गया।

07/09/2026

रुड़की। आज न्यू एरा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में वानप्रस्थी जनजागृति अभियान समिति, रुड़की द्वारा जनजागृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कर्नल एम० पी० शर्मा (सेवानिवृत्त ) एंव पदाधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जागरूक किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Address

Roorkee

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R . राष्ट्रीय भारत उत्तराखंड उत्तरप्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category