रूरा वाले

रूरा वाले मुस्कुराहटें आप से हैं आप बताए करना क्या है लिखना क्या है हिन्दी हिन्दू हिंदुस्तान

कल रात्रि गणेश महोत्सव में रामलीला का अद्भुत मंचन देखने को मिला। सीता स्वयंवर से लेकर लक्ष्मण-परशुराम संवाद तक, कलाकारों...
16/09/2026

कल रात्रि गणेश महोत्सव में रामलीला का अद्भुत मंचन देखने को मिला।

सीता स्वयंवर से लेकर लक्ष्मण-परशुराम संवाद तक, कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को राममय कर दिया।

🚩 जय श्रीराम | गणपति बप्पा मोरया 🙏

15/09/2026
गणपति पंडाल रूरा
14/09/2026

गणपति पंडाल रूरा

|| हनुमान अंश: धर्म एवं आस्था की स्वच्छ झाँसी ||भारतीय आस्था के प्रति फिल्मकारों में अब जाकर एक ऐसी समझ विकसित हुई है कि...
14/09/2026

|| हनुमान अंश: धर्म एवं आस्था की स्वच्छ झाँसी ||

भारतीय आस्था के प्रति फिल्मकारों में अब जाकर एक ऐसी समझ विकसित हुई है कि जिससे वह धर्म को धंधा और पाखंड नहीं कहते । वे हर घटना को तर्क और विज्ञान की कसौटी पर नहीं कसते । अब आकर माना जाने लगा है कि धार्मिक आस्था और श्रद्धा की जो धारा आदियुग से अब तक निरंतर प्रवाहित हो रही है उसमें तर्क-विज्ञान से नहीं, अपितु भक्ति-भावना से डुबकी लगाने वाला ही अलौकिक रहस्य का साक्षात्कार कर पाता है।

मेरी भाँति ही बहुत से लोग होंगे जिनको केवल ऐसी movies देखने में रुचि होगी जो science fiction, disaster management, historical, और social issues पर आधारित होती हैं। रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक चलचित्रों के अलावा मैंने धार्मिक जुड़ाव वाला अन्य कोई चलचित्र नहीं देखा परन्तु श्री श्री १००८ नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित यह चलचित्र जिज्ञासा, निश्छलता , रहस्य, प्रकृति प्रेम, साधना, पवित्रता, औदार्यता, कृपा और अज्ञेय (ईश्वर) से एकाकार का जीवन्त चित्रण कर रहा है।

श्री श्री १००८ नीम करौली बाबा के चमत्कार सर्वविदित हैं परंतु मैंने यह चलचित्र देखते हुए जाना कि नीम करौली बाबा ने कभी अपनी पारलौकिक शक्तियों के प्रति गर्व और हर्ष का भाव व्यक्त नहीं किया बस सरल और सहज बने रहे।

2 करोड़ से लगभग 200 करोड़ की यात्रा करने वाली यह फिल्म हर दर्शक पर एक सम्मोहन डाल रही है। बात वही है कि “ जाकी रही भावना जैसी ” जो भक्त हैं उन्हें बाबा की भक्ति मोह रही है, जो साधक हैं उन्हें योग साधना लुभा रही है। इस फिल्म के बहुत दृश्यों पर बहुत लोगों ने वार्ता की है परंतु मुझे viral scence के अतिरिक्त दो दृश्य अद्भुत लगे और एक अंतिम दृश्य ने रोमांच से भर दिया।

पहला दृश्य जब बालक की अपने गुरु से योग साधना पर चर्चा होती है और वह मूलाधार पर ध्यान केंद्रित करने को कहते हैं। लक्ष्मीनारायण १३ वर्ष के बालक हैं और उनकी इस तरह की कठिन साधना प्रेरणा और रोमांच से भरती है।

और दूसरा दृश्य पूर्णानन्द तिवारी को भयमुक्त करने वाला है। जब पूर्णानन्द तिवारी हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और फिल्म में जिस भाँति यह दृश्य दिखाया गया है, अद्भुत है। इसमें नाम-जप की शक्ति को प्रदर्शित किया गया है। जो व्यक्ति धर्म और आस्था को तर्क की कसौटी पर कसते हैं उन्हें एक बार ‘हनुमान अंश’ देखनी चाहिए।

||राम राम||

हारे को हरिनाम-अधारा देते हैं।
भव-सागर के पार किनारा देते हैं।
जिनको रघुवर दर्शन की अभिलाषा है;
उनको श्री हनुमान सहारा देते हैं।


*🌺🙏जय माँ विंध्यवासिनी धाम, मिर्जापुर 🌺**आज प्रातःकाल मां की मंगला आरती का भव्य श्रृंगार दर्शन**🔱भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, ति...
14/09/2026

*🌺🙏जय माँ विंध्यवासिनी धाम, मिर्जापुर 🌺*
*आज प्रातःकाल मां की मंगला आरती का भव्य श्रृंगार दर्शन*
*🔱भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तिथि - तृतीया, संवत् २०८३, दिन - सोमवार, १४ सितम्बर २०२६🔱*
*पर्व : हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी की बधाई तथा शुभकामनाएं I*
*जय जय मैय्या विंध्यवासिनी की*🙏🌷💐

पूर्व राज्यपाल  एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कलराज मिश्र जी की धर्म पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी, आज अपनी जीवन यात्रा प...
13/09/2026

पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कलराज मिश्र जी की धर्म पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी, आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गईं हैं, प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति

13/09/2026

Part 57

13/09/2026

Part 56

Address

Rura
Rura
209303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रूरा वाले posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share