12/05/2026
**अराकीने मुन्ताज़िमा जमीअत उलामा शहर मुरादाबाद की मीटिंग**
मीटिंग का नाम:- अराकीने मुन्ताज़िमा जमीअत उलामा शहर मुरादाबाद की मीटिंग
स्थान :- मदरसा रौज़तुल क़ुरआन, हौज़ वाली मस्जिद, लाल बाग़
मीटिंग तिथि : 11/05/2026
सदस्यो की संख्या : 56
मीटिंग आयोजक :- जमीअत उलामा शहर मुरादाबाद
दिनांक 11 मई 2026, बरोज़ सोमवार, बाद नमाज़-ए-मग़रिब मदरसा रौज़तुल क़ुरआन, हौज़ वाली मस्जिद, लाल बाग़, मुरादाबाद में मजलिस-ए-मुन्तज़िमा जमीयत उलेमा शहर मुरादाबाद की अहम मीटिंग हज़रत मौलाना मोहम्मद ताहिर साहब क़ासमी सदर जमीयत उलेमा शहर मुरादाबाद की सदारत में आयोजित हुई।
मीटिंग का आग़ाज़ तिलावत-ए-कुरआन करीम माँ इकरमा ने और नात-ए-रसूल ﷺ मो अदि नेसे पढ़ी इसके बाद पिछली कार्रवाई की पढ़त और तस्दीक़ हज़रत मौलाना मुज़म्मिल हुसैन साहब नाज़िम-ए-आला जमीयत उलेमा शहर मुरादाबाद ने पेश की। इस मौके पर दीनी तालीमी बोर्ड की कारगुज़ारी और आने वाले प्रोग्रामों पर मौलाना मोहसिन जमाल साहब निगरां दीनी तालीमी बोर्ड ने विस्तार से बातचीत की। जमीयत यूथ क्लब की 6 माह की कारगुज़ारी जनाब मास्टर वाज़ अमन साहब ने पेश की। हज़रत मौलाना उबैदुर्रहमान साहब ने मकातिब और यूथ क्लब के ताल्लुक से कुछ सवालात किए, जिनके जवाब दिए गए और उन अहम बातों को नोट भी किया गया।
शोबा रफ़ीक़ और शोबा इस्लाह-ए-माशरा की रिपोर्ट हज़रत मौलाना मुफ्ती अब्दुल हक़ साहब ने पेश की। साथ ही तमाम हल्कों में विभिन्न शोबों के निफाज़ और उनकी रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से बातचीत की गई।
हज़रत सदर मोहतरम ने सद्भावना मंच के क़याम के लिए लहरपुर प्रोग्राम के बाद नई तर्तीब बनाने की बात कही। इसी तरह जन विकास सेवा और शोबा जेम की वर्कशॉप के सिलसिले में भी लहरपुर प्रोग्राम के बाद उसकी तर्तीब तय करने की घोषणा की गई। हज़रत नाज़िम साहब ने कैलेंडर के मुताबिक मीटिंगों और प्रोग्रामों को नियमित तौर पर आयोजित करने की ताकीद करते हुए तमाम जिम्मेदारों से कहा कि वह अपने-अपने हल्कों में उसी के मुताबिक काम करें और उसकी रिपोर्ट हज़रत सदर मोहतरम तक पहुंचाएं, ताकि इन कामों को आगे बढ़ाया जा सके। जिन जिम्मेदारों के पास कैलेंडर मौजूद न हो, वह हज़रत क़ारी नजीबुर्रहमान साहब से हासिल कर लें।
मीटिंग में शहर मुरादाबाद और अन्य जगहों से इंतकाल की खबरों पर ताज़ियत का इज़हार किया गया तथा मरहूमीन के लिए ईसाल-ए-सवाब और मगफिरत की दुआ की गई।
दीगर उमूर बा-इजाज़त-ए-सदर के तहत हज़रत मौलाना मोहम्मद ताहिर साहब क़ासमी ने तमाम अरकान-ए-मुन्तज़िमा का शुक्रिया अदा किया और सभी को जमीयत के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा तंज़ीमी कामों को मजबूती से करने की नसीहत की। आखिर में हज़रत मौलाना मुफ्ती सैयद अबूबकर सिद्दीक़ साहब मंसूरपुरी दामत बरकातुहुम को ख़िताब के लिए दावत दी गई। आपने अरकान-ए-मुन्तज़िमा को संगठन की मजबूती, दीनी खिदमत और आपसी इत्तेहाद के संबंध में अहम नसीहतों से नवाजा।
कारी नाजिबुर रहमान साहब,कारी इब्राहीम साहब,हाफिज आलम साहब,नइब सदर जमीअत उलामा शहर मुरादाबाद,सभी हलको के सदर और अराकीने मुन्ताज़िमा मोजूद रहे । लास्ट में कारी नाफीसुर रहमान साहब ने तमाम हुए मेहमानों और अराकीने मुन्ताज़िमा का शुक्रिया अदा किया ।
Jamiat Ulama E Hind Jamiat Youth Club Jamiat Youth Club Bharat Scouts And Guides Moradabad DOC Wazaman JYC B.S.G Master Trainer Wazaman