Gaarun Talkies

Gaarun Talkies Unlock the World of Endless Entertainment!

12/05/2026

जब संवेदनशील मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाती है, तो उसके पीछे कितनी चुनौतियाँ, संघर्ष और विवाद छिपे होते हैं — यही जानेंगे इस खास पॉडकास्ट में।

इस बार हमारे साथ हैं विख्यात डॉक्यूमेंट्री डायरेक्टर मीरा चौधरी, जिन्होंने कॉर्पोरेट जगत, राजनीति, वन्य जीवन और समाज के कई ज्वलंत विषयों पर प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई हैं।

पॉडकास्ट में जानिए —
🎥 मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी उनकी चर्चित डॉक्यूमेंट्री को सेंसर बोर्ड ने क्यों बैन किया?
🎥 संवेदनशील विषयों पर फिल्म बनाते समय किन दबावों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है?
🎥 समाज, राजनीति और मीडिया के बदलते स्वरूप पर उनकी बेबाक राय।
यह सिर्फ एक पॉडकास्ट नहीं, बल्कि सच, सिनेमा और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर एक गंभीर संवाद है।

02/05/2026
Headline: A Journey Where Hearts Met, But Paths Parted... 🚂💔​"Have you ever met someone and felt like you’ve known them ...
12/04/2026

Headline: A Journey Where Hearts Met, But Paths Parted... 🚂💔
​"Have you ever met someone and felt like you’ve known them for a lifetime, all without saying a single word?"
​Our upcoming short film, "The Silent Station," captures a beautiful yet heartbreaking journey from Ghazipur to Lucknow. Told from her perspective, it’s a story of those stolen glances across a train aisle that meant more than a thousand conversations.
​But when the world’s boundaries and different faiths stand in the way, can love survive the final destination?
​The train reached Lucknow, and they walked away with heavy hearts—but she carries a tiny spark of hope that destiny isn't finished with them yet. ✨ 🎥

​"Some journeys are measured in miles, others in heartbeats."​In this video, experience a soul-stirring tale told through the eyes of a young woman. What sta...

23/02/2026

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरीघाट-गाज़ीपुर द्वारा आयोजित ​होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक- 7 मार्च 2026, शनिवार सायं 7:00 बजे
से श्री चित्रगुप्त मंदिर, ददरीघाट-गाज़ीपुर में होना सुनिश्चित हुआ है।
हर्ष और उल्लास का प्रतीक होली पर्व देश के सभी पर्वों में सर्वश्रेष्ठ है, जिसका समापन विभिन्न स्थानों पर होने वाले होली मिलन समारोहों से होता है। अपनी संस्था द्वारा भी प्रत्येक वर्ष समाज में परस्पर प्रेम को प्रगाढ़ करने वाले इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सौभाग्य से इस वर्ष आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में देश-विदेश के मंचों पर अपनी कविता से बहुरंगी सम्मान पाने वाले प्रसिद्ध कवि श्री स्वयं श्रीवास्तव एवं उनके सहयोगियों को कवि सम्मेलन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। संस्था के संरक्षक अघोर पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा के आशीर्वाद पर्यन्त आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में अपनी उपस्थिति से इस होली का रंग खूब चढ़ने वाला है।
​मुख्य अतिथि-मा. डॉ. श्रीमती संगीता बलवंत (राज्यसभा सदस्य)
​विशिष्ट अतिथि- मा. श्री आशुतोष सिन्हा (विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश)
​विशिष्ट अतिथि- मा. श्री मंगलेश श्रीवास्तव (मेयर गोरखपुर महानगर पालिका)
​विशिष्ट अतिथि- मा. श्री इंद्रसेन श्रीवास्तव
(प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा)
उक्त समारोह में आपकी सपरिवार उपस्थिति प्रार्थनीय है 🙏

​निवेदक-
अजय कुमार श्रीवास्तव
(मंत्री)
आनंद शंकर श्रीवास्तव
(अध्यक्ष)

#कविसम्मेलन #होली #होलीमिलनसमारोह

11/02/2026

एक्टिंग हो या रियल लाइफ: आपकी 'भाषा' ही आपकी पहचान है! 🎭

​क्या आप जानते हैं कि एक बेहतरीन एक्टर और एक आम इंसान में सबसे बड़ा फर्क उसकी "बातचीत के तरीके" (Communication Skill) में होता है?
​सिर्फ डायलॉग रटना एक्टिंग नहीं है, बल्कि शब्दों के सही उच्चारण और भावनाओं के साथ उन्हें पेश करना असली कला है।
​🎥 इस वीडियो में देखें:
अभिनय एकेडमी के फाउंडर, श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी समझा रहे हैं कि:
✅ फिल्मों में भाषा का वज़न और महत्व क्या है।
✅ आम जीवन में हमें बातचीत कैसे करनी चाहिए।
✅ कैसे अपनी वाणी से आप दूसरों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं।
​अगर आप भी अपनी एक्टिंग और पर्सनालिटी को निखारना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक ज़रूर देखें!

📱 089482 30143

25/01/2026

हाल ही में हमारी मुलाकात बेहद टैलेंटेड तेलुगु फिल्म अभिनेत्री सूफिया तनवीर से हुई।
​सूफिया ने अपनी एक्टिंग की बारीकियां अभिनय एकेडमी, मुंबई में प्रशांत श्रीवास्तव सर के मार्गदर्शन में सीखी हैं। इस खास बातचीत में हमने जाना कि एक कलाकार के लिए भाषा की सीमाओं को पार करना और नए किरदारों में ढलना कितना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है।
​हमने बात की:
✅ एक्टिंग की तकनीकों पर
✅ भाषा और उच्चारण (Diction) के महत्व पर
✅ उनके आने वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट्स के बारे में
​यह इंटरव्यू हर उस शख्स के लिए खास है जो सिनेमा और अभिनय से प्यार करता है।


Sufiatanweer_official

22/01/2026

हाल ही में मुंबई यात्रा के दौरान, मुझे बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता Ganesh Deokar जी का इंटरव्यू लेने का मौका मिला।
​मराठी से लेकर हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक है। हमारी बातचीत में उन्होंने नए कलाकारों के लिए करियर गाइडेंस पर बहुत ही महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं—कि इस क्षेत्र में क्या करना सही है और किन गलतियों से बचना चाहिए!

इस बार की मेरी मुंबई यात्रा हमारे नए बैच Abhinay Academy गाज़ीपुर के छात्रों के लिए किसी सपने के सच होने जैसी रही। मुझे ...
18/01/2026

इस बार की मेरी मुंबई यात्रा हमारे नए बैच Abhinay Academy गाज़ीपुर के छात्रों के लिए किसी सपने के सच होने जैसी रही। मुझे और संस्था के संस्थापक श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी को छात्रों के साथ भारतीय सिनेमा के दिग्गज और दमदार अभिनेता पुनीत इस्सर जी का नाटक 'ईश्वर' देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
​3 घंटे के इस महानाट्य में पुनीत जी ने 'रावण' के चरित्र को जीवंत कर दिया।
जिन्हें दुनिया 'महाभारत' के दुर्योधन के रूप में जानती है, उन्हें साक्षात मंच पर इतने ऊर्जावान रूप में देखना रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव था। उनकी बुलंद आवाज़, संवाद अदायगी (Dialogue Delivery) और मंच पर उनकी विशाल उपस्थिति इतनी प्रभावशाली थी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
​इस नाटक में रावण के दृष्टिकोण से यह दिखाया गया कि कैसे उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी, केवल अपने और अपने कुल के मोक्ष के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी से युद्ध लड़ा।

अभिनय एकेडमी से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यही है कि यहाँ छात्रों को न केवल क्लासरूम ट्रेनिंग मिलती है, बल्कि ऐसे दिग्गज नए और पुराने कलाकारों से मिलने और उनके काम को करीब से देखने का मौका भी मिलता है। प्रैक्टिकल ज्ञान और ऐसे अनुभवों से ही छात्र अभिनय की बारीकियों को और गहराई से सीखते हैं।
​हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हमारे छात्र किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर, असल दुनिया के सिनेमा और रंगमंच को जानें।

16/01/2026

दोस्तों, अक्सर आप मुझे दूसरों का इंटरव्यू लेते हुए देखते हैं, लेकिन आज कुछ अलग हुआ। आज मैं कैमरे के दूसरी तरफ था और सवाल पूछ रहे थे अभिनय एकेडमी के संस्थापक और मेरे गुरु/मेंटर, श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी।
​इस खास बातचीत में हमने बहुत गहराई से चर्चा की:
✅ के बारे में
✅ हमारी भाषा, हमारी बोली और उसकी मिठास के बारे में।
✅ और सबसे ज़रूरी - गाज़ीपुर में कला के क्षेत्र में और क्या नया हो सकता है?
​यह इंटरव्यू मेरे लिए बहुत खास है। गाज़ीपुर के भविष्य और सिनेमा को लेकर हमारी क्या दृष्टि है, यह जानने के लिए पूरा वीडियो जरूर देखें!

14/12/2025

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा 12 दिसंबर से 12 जनवरी तक ‘युवा जागृति अभियान’ चला रहे हैं, जिसका संचालन राष्ट्रीय युवा संभाग पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है। यह सिर्फ अभियान नहीं, युवाओं की शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय करने का एक संकल्प है।

स्वामी विवेकानंद का संदेश—‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’—महासभा का मार्गदर्शन है। आने वाला पूरा एक महीना युवा चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्सव होगा।

संजीव वर्मा जी का सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विशेष अनुरोध करता है कि इस अभियान को दिल से अपनाएँ, हर युवा तक संदेश पहुँचाएँ और इसे एक व्यापक आंदोलन बनाएं। आपकी सहभागिता ही इस अभियान को राष्ट्रीय सफलता देगी।”
संजीव वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय चित्रांश महासभा

15/11/2025

बिहार क चुनावी जोगिरा :

हाथ हेराइल ललटेन छूटल बाकी गइलैं डगरा
मोदी शाह नीतीश चिराग करत हउवैं भंगड़ा
जोगिरा सारा रा रा

जनसुराज के ठेंगा दिहलस फेकलस लामे ललटेन
हाथ हथउड़ा हसिया बाली प लगवलस जनता बेन
जोगिरा सारा रा रा

तेजस्वी बंडा छीलत बाड़ैं राहुल करे गइलैं कुल्ला
नीतीश बइठ के मोदी संगे चाभत हवैं रसगुल्ला
जोगिरा सारा रा रा

ममता दीदी क माथा ठनकल अखिलेश के लागल लुत्ती
मोदी मोखलैं छेद लगवलैं जोगी ओपर पुट़टी
जोगिरा सारा रा रा

एनडीए क डंका बाजल इंडी क फूटल तबला
जेडीयू के घरे कमल खिलल आरजेडी क टूटल गमला
जोगिरा सारा रा रा

✍️ डाॅ एम डी सिंह गाज़ीपुर

Address

Saidpur

Telephone

+918948230143

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaarun Talkies posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gaarun Talkies:

Share

Category