Under the Dust

Under the Dust Collection of my pictures. Let my camera speak.

.......................
11/04/2026

.......................

सूरज अपनी धूप की क्षण प्रति क्षण रंग बदलने वाली चादर बिछाने ही वाला है।धरती की इस हिस्से में।ये सूरज सच में न उगता है और...
09/04/2026

सूरज अपनी धूप की
क्षण प्रति क्षण रंग बदलने वाली चादर बिछाने ही वाला है।
धरती की इस हिस्से में।
ये सूरज सच में न उगता है और
नाहीं डूबता है।
सिर्फ चादर बिछाता और बटोरता है।

खैर, वापस आते हैं

आज के खेल पर
जो ये चादर बिछते ही शुरू होगा

जिंदगी का खेल।

कहीं कुछ लोग मंदिर जाएंगे
कुछ मस्ज़िद
प्रार्थना करेंगे और दान भी।
कुछ बन्दर को रोटी देंगे
कुछ चिड़िया को दाना
वापस धंधे पर चले जाएंगे
पूजा पर खर्च पैसे को वसूलने
किसी गरीब के आटे में मिलावट करके।

यही तांडव होगा।

अभी कुछ बच्चे स्कूल भी जाएंगे
और कुछ होटल और ढाबों पर।
कुछ लोग काम पर जाएंगे
कुछ चौराहों पर
फब्तियां कसने।
कुछ किसान खेत भी जाएंगे
अपनी बर्बाद फसल देखने

यही जिंदगी है।

सब के सब
यहाँ व्यापारी है।
कुछ जानवर बेचते है कुछ
इंसान
कुछ सब्जी बेचते है
और कुछ ईमान

- एडमिन की तंतनाति धुप की बड़बड़ाहट

Edge of the Forest: A silent bird and human stamp.I was at the old temple on the foothills, waiting for a bear, when thi...
04/04/2026

Edge of the Forest: A silent bird and human stamp.

I was at the old temple on the foothills, waiting for a bear, when this Painted Spurfowl stepped out—male, speckled black-white on rust-brown, perched right between fresh iron rods. Not hiding. Just... there. Like it owned the spot.

But those rods? They're the start of a pillar. Construction creeping in. And behind him?

उफ्फ, पूछिये मत। People burn forests everywhere just to help them collect Mahua flowers , villagers clear the ground every season. Flames wipe out herbs, nests, eggs. Bears vanish. Birds like this one get quieter.

Can't we both survive? Can't we both respect each other?

We both have right to live.

जंगल में सब कुछ शांत था पर जाने क्यों मुझे लगा इन लोहे की सरिया और सीमेंट ने बहुत शोर मचा दिया है मेरे मस्तिष्क में।

The Secretive Queen: A Glimpse of the Future?​In the world of wildlife photography, we usually expect the males to be th...
03/04/2026

The Secretive Queen: A Glimpse of the Future?
​In the world of wildlife photography, we usually expect the males to be the ones showing off with bright colors while the females blend into the background. But the Greater Painted Snipe completely flips the script.
​In this species, it is the female who wears the stunning, vibrant colors. She is larger, bolder, and—unlike most birds—she is polyandrous. This means once she lays her eggs, she leaves the nesting duties entirely to the male. He is the one who stays behind to incubate the eggs and raise the chicks, while she moves on to find her next mate.
​Capturing a photo of this "queen" is a massive challenge. These birds are incredibly shy and secretive, often hiding deep in the thickets even when you are standing just a few feet away. To make it even harder, they are crepuscular, meaning they are mostly active during the dim light of sunrise and sunset. This is why getting a clear, sharp shot is so rare; they prefer the hours when the light is toughest for a camera.
​It’s almost as if this bird is living in a different era—a "bird from the future" where traditional roles are reversed and the females rule the wetlands. She’s beautiful, she’s in charge, and she only appears on her own terms.

 #मेरेअधूरेवार्तालापकली, अचानक से घबरा के उठ बैठीजैसे, कोई उसे घूर रहा हो।ऊपर देखा तो सिर्फ तारे ही तारेदूर कहीँ झरने से...
25/03/2026

#मेरेअधूरेवार्तालाप

कली, अचानक से घबरा के उठ बैठी
जैसे, कोई उसे घूर रहा हो।
ऊपर देखा तो सिर्फ तारे ही तारे
दूर कहीँ झरने से आ रहा था
अनवरत सँगीत
कुछ कीटों के गीत, साथ में ।

पर फिर भी,
कली को ड़र था कि कहीं तो कोई है।
बगल सोये पुष्प को देखा
बेसुध सो रहा था
मुख पर मधुमक्खियों के दाँत के निशान
और पक्षियोँ के चोंच के भी
उसकी चोटिल पंखुडियों को देखकर
कली को और दुख हुआ
और वो नीचे देखने लगी
घास की तरफ
फिर धीरे से खुशफुसा के बोली
घास ! क्या कोई आया था ?
घास ने कहा, ‘नहीँ’।
कली ने पुनर्निवेदन किया,
कोई तो है जरा चारों ओर देखो।
घास ने घुटी आवाज में उत्तर दिया,
नहीं! मैं नहीं हिलुँगी ।
मुझे एकत्र करनी है ओष की बूँदे
अपनी मिट्टी के लिये, अपने लोगों के लिए ।

सहमी हुई कली ने पत्तों की तरफ देखा
और बुद्बुदायी, ‘ इन नटखट पत्तियों से तो पूछना ही बेकार है।

तभी, नजदीक के एक अधपके पत्ते ने लगभग डाटकर बोला,
सो जा बहन और हमको भी सोने दे
हम पत्तों को दिन में बहुत सारी प्राणवायु बनानी है।
देखा नहीं तुमने
सारे मनुष्यों का दम घुट रहा है
सब खांस रहे हैं, छाती पकड़ के

तभी, बूढ़े तने ने आवाज़ दी
‘बेटी !’
कली बोली,
बाबा, मैनें सपना देखा।
बगल गाँव से क्र्न्दन की आवाज आती है।
तना बोला, तू डर मत। वो इस जीव शृँखला का राजा है
निकाल लेगा शत्रु की आँख
हमे बस उसे प्राणवायु (ओक्सिजन) देनी है।
चल, सो जा।

इस शोरगुल में शायद पुष्प की आँखे थोड़ा खुली होंगी
मंद पवन सुगंध से भर गयी थी
कली वापस सो गयी थी।

Great egret...Territorial fight.
22/03/2026

Great egret...Territorial fight.

21/03/2026

Little egret.

18/03/2026

Yellow throated marten

"जी बहुत चाहता है सच बोलें, क्या करें हौसला नहीं होता" (महिला दिवस के अवसर पर , कैमरा मेरा है शब्द बशीर बद्र जी के)
08/03/2026

"जी बहुत चाहता है सच बोलें, क्या करें हौसला नहीं होता"

(महिला दिवस के अवसर पर , कैमरा मेरा है शब्द बशीर बद्र जी के)

A young guardian of Gir watching over his kingdom.On World Wildlife Day, we honor not just the wild — but our responsibi...
04/03/2026

A young guardian of Gir watching over his kingdom.
On World Wildlife Day, we honor not just the wild — but our responsibility to protect it.

Feb 2026






25/02/2026
22/02/2026

मेरे घर का।

Address

Mangalajodi
Tangi
752023

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Under the Dust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category