23/04/2023
मां-बाप की ये हरकतें बर्बाद कर सकती हैं बच्चे की जिंदगी
वैसे तो पैरेंट्स की ये भरसक कोशिश होती है कि वो कुछ भी ऐसा न करें जिसका बच्चे पर गलत असर हो लेकिन कई बार कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं और बच्चे उन्हें अपने व्यवहार का हिस्सा बना लेते हैं. ऐसे में ये आदतें उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं.
इस बात से तो कोई इनकार नहीं कर सकता है कि एक बच्चे को जितना उसके माता-पिता समझते हैं, उतना कोई नहीं समझ सकता. एक बच्चे के लिए क्या सही है और क्या गलत...इस बात का फैसला मां-बाप से बेहतर शायद ही कोई कर सकता हो.
वहीं दूसरी ओर लगभग हर बच्चे के लिए उसके मम्मी-पापा ही पहले रोल मॉडल होते हैं. पैरेंट्स की छोटी से छोटी आदतें भी बच्चों पर बहुत गहरा प्रभाव डालती हैं. साइकोलॉजी की इमिटेशन थ्योरी से ये साबित भी होता है कि बच्चे सामाजिक व्यवहार अपने माता-पिता से ही सीखते हैं.
वैसे तो पैरेंट्स की ये भरसक कोशिश होती है कि वो कुछ भी ऐसा न करें जिसका बच्चे पर गलत असर हो लेकिन कई बार कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं और बच्चे उन्हें अपने व्यवहार का हिस्सा बना लेते हैं. ऐसे में ये आदतें उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं.
ये हैं वो 7 बातें जिनका हर मां-बाप को ख्याल रखना चाहिए...
1. कई बार हम अपने लुक्स और करियर को लेकर खुद की आलोचना करने लगते हैं. ऐसा करने से बच्चे के मन में सुंदरता और सफलता को लेकर निगेटिव बातें घर कर सकती हैं. जिसकी वजह से आगे चलकर उसे डिप्रेशन और चिड़चिड़ेपन की शिकायत हो सकती है.